Posts

Showing posts with the label basic english

Difference between "When" and "While"

 Difference between conjunction "When" and "While" दोस्तों आज हम इस Blog में When तथा While के प्रयोग में फर्क के बारे में पढ़ेंगे।  When का मतलब होता है "जब" तथा While का मतलब "जब" और "जबकि" दोनों होता है। जैसे - 1. The students stood up when the teacher came. - जब शिक्षक आये तब सभी बच्चे खड़े हो गए।  2. While I was watching T.V., my mother was cooking. - जब मैं टी. वी. देख रहा था तब मेरी माँ खाना बना रही                                                                                              थी। उपरोक्त दोनों हिंदी के वाक्यों में "जब-तब" का प्रयोग हुआ है परन्तु English Translation में पहले sentence में When का तथा दूसरे sentence में While का प्रयोग हुआ है।  When का प्रयोग किसी action के समाप्त होने के फलस्वरूप दूसरा कार्य ...

Using "as though / as if" in sentences.

Image
  Use of "as if / as though" as if और as though conjunctions  हैं।  as if और as though का हिंदी अर्थ " मानो कि " या " जैसे " होता है।  इनका प्रयोग वैसे वाक्यों के साथ होता है, जो काल्पनिक होती है, वास्तविक नहीं होती है।  " वह ऐसे बोल रही है मानो कोई अभिनेत्री हो। " इस वाक्य में यह बताया जा रहा है कि वह अभिनेत्री नहीं है, परन्तु अभिनेत्री जैसा व्यवहार कर रही है।  ऐसे वाक्यों का Translation बनातें है।  वह ऐसे बोल रही है मानो कोई अभिनेत्री हो।   She speaks as if she were an actress. तुम तो ऐसे देख रहे हो जैसे कोई भूत देखा हो।   You look as if you saw a ghost. Note - (i)     as if का प्रयोग as though से ज्यादा होता है।              (ii)     as if / as though से start होने वाले Sentence imaginary होते है, अतः उन sentences में हमेशा Past                          Tense तथा Plural Verb का प्रयोग ...

WH Questions

Image
Interrogative Sentences दो प्रकार के होते है।  1.    Yes / No questions → ऐसे Questions जिनके answer हम Yes या No में देते है। जैसे आपसे कोई question करता है, Are you a student? (क्या आप एक विद्यार्थी है ?) तो आपका answer होता है Yes या No। हम इसका पूरा Answer भी दे सकते है जो है, Yes, I am a student. या No, I am not a student. परन्तु "Are you a student?" जैसे Question का Answer हम Yes या No में ही ज्यादातर देते है। इसलिए ऐसे Question को Yes / No Question कहा जाता है। Yes / No Question निम्न 24 Auxiliary / Helping Verbs से start होते है। is/ are/ am/ was/ were/ has/ have/ had/ do/ does/ did/ can/ could/ may/ might/ will/ would/ shall/ should/ must/ ought to/ used to/ need/ dare. 2.    WH question → ऐसे questions जिनका answer Yes या No नहीं हो सकता है। यानि उसके answer में हम कोई दूसरा sentence या phrase बोलते है जैसे → What are you doing? (तुम क्या कर रहे हो?) इस Question का Answer Yes या No तो नहीं होगा। इसके Answer में हमें I am reading a book(मैं एक किताब प...

Sentence / Kinds of the Sentence

Sentence / Kinds of the Sentence Sentence किसे कहते है ? शब्दों का वैसा मेल जिससे पूर्ण अर्थ प्रकट हो, उसे Sentence (वाक्य) कहते है।  जैसे → Ram has a book.               Where are you going? Parts of the Sentences Sentence के दो भाग होते है।  1. Subject (कर्ता) शब्द या शब्द-समूह जिसके बारे में कुछ कहा जाये Subject कहलाता है।  जैसे → You are a boy.               India is our motherland.               The king of Nepal was kind.               Rekha is my sister. उपरोक्त वाक्यों में क्रमशः You, India, The king of Nepal तथा Rekha सभी Subject है।  2. Predicate (विधेय) कर्ता के विषय में जो कुछ कहा जाये उसे Predicate कहते है। यानि किसी Sentence में Subject को छोड़कर बाकि सभी शब्द-समूह Predicate कहलाते है।  जैसे → You are a boy.             India is our motherland. ...

IDEAL SENTENCES (FOR SPOKEN ENGLISH) PART - 2

Image
★How do I look?    मैं कैसा दिखता हूँ ? ★You have no match.    तुम्हारा जवाब नहीं।  ★Don't flatter me.    चापलूसी मत करो।  ★I just spoke the truth.    मैंने तो सिर्फ सच बोला।  ★One may envy you.    तुम्हे किसी की नजर लग जाएगी।  ★Someone will fall in love with you.    कोई तुमपर मर मिटेगा।  ★Your face is glistening.    तुम्हारा चेहरा तो दमक रहा है।  ★You are playing with me.    तुम मुझे बना रहे हो।  ★I am devoid of such fortune.    मेरा ऐसा नसीब कहाँ ? ★Have faith in your fortune.    अपने नसीब पर भरोसा रखो।  ★Fortune always betrays me.    भाग्य मेरे साथ हमेशा छल करता है।  ★This is irony of fate.    यह तो भाग्य की विडम्बना है।  ★Confide in yourself.    अपने आप पर भरोसा रखो।  ★Perseverance leads to success.    दीर्घप्रयत्न से सफलता मिलती है। ★Tireless striving brings perfection in life.   ...

SILENT LETTERS

Image
English के कुछ शब्दों का उच्चारण करते समय हम पाते है की किसी-किसी अक्षर का उच्चारण गायब रहता है यानि वह English Letter, silent रहता है। जैसे -  "Psychology" (साइकोलॉजी) इसमें 'P' silent है। "Knife" (नाइफ) इसमें 'K' silent है।  आज हम इस Blog में जानेंगे की कौन-सा Letter कहाँ Silent होता है।  1.      'B' is silent          M के बाद या T से पहले आया हुआ 'B' प्रायः silent रहता है, जैसे →          Comb, Doubt, Tomb, Debt etc. 2.    'P' is silent         N या S से पहले आया हुआ 'P' प्रायः silent रहता है, जैसे →         Pneumonia, Psalm, Psychology etc. 3.    'N' is silent         M के बाद आया हुआ 'N' प्रायः silent रहता है, जैसे →         Autumn, Column, Condemn, Hymn etc. 4.    'L' is silent         M, F, K या D से पहले आया हुआ ...

USE OF HAS / HAVE + TO + V¹

Image
USE OF HAS / HAVE + TO + V¹ Has / Have के साथ To + V¹ ( Verb form of Simple Present Tense ) का प्रयोग 'जिम्मेदारी', 'बाध्यता' या 'मज़बूरी' का बोध कराने के लिए होता है। जैसे → मुझे तुमसे कुछ भी लेना-देना नहीं है।  उसे रंगदारी देना पड़ता है।  किसी भी तरह हमें यह मैच जीतना है।   ऐसे वाक्यों को English में निम्न Structures के आधार पर Translate करते है।  1     Affirmative  -  Subject + has/have + to + v¹ + other words .                              उसे रंगदारी देना पड़ता है।  → He has to pay extortion money.                               किसी भी तरह हमें यह मैच जीतना है।  → We have to win this match anyhow.                               मुझे कुछ कहना है।  →  I have to say something. 2  ...

QUESTION TAGS

Image
Question Tag क्या होता है ? किसी भी sentence में हम Question Tag का प्रयोग अपना संदेह या जिज्ञासा प्रकट करने के लिए करते है। जैसे → You love me, don't you?         →         तुम मुझसे प्यार करते / करती हो, न ? They don't tell a lie, do they? →           वे लोग झूठ नहीं बोलते है, न ? Question Tag वाले sentences के दो भाग होते है। पहला भाग Assertive या Imperative होता है, तथा दूसरा भाग Interrogative होता है। दूसरा वाला भाग Question Tag कहलाता है।  HOW TO MAKE QUESTION TAGS Question Tags बनाते समय हमें निम्न बातो का ध्यान रखना चाहिए।  👉Question Tags बनाने में Main Verb का प्रयोग नहीं होता है। 👉 Question Tags बनाने में Tense तथा Subject के अनुसार Auxiliary Verb या  Auxiliary Verb +        n't का प्रयोग होता है।   👉Question Tags में Subject के रूप में Pronoun का प्रयोग होता है, Noun का नहीं।  👉अगर Sentence Affirmative हो तो Question Tag Negative होता...

REMOVAL OF TOO

Image
REMOVAL OF TOO 'Too' के दो शाब्दिक अर्थ होते है।  एक होता है 'भी' तथा दूसरा होता है 'अत्यधिक (इतना अधिक की उतना होना नहीं चाहिए)' जैसे →  Mukesh is a businessman too. मुकेश एक व्यापारी भी है।  The tea is too hot. चाय अत्यधिक गर्म है। (उतना गर्म होना नहीं चाहिए।) अगर 'Too' का प्रयोग किसी Noun या Pronoun के बाद होता है, तो उसका अर्थ 'भी' होता है।  जैसे →  He speaks English too. वह अंग्रेजी भी बोलता है।  He, too, went there. वह भी वहाँ गया।  अगर 'Too' का प्रयोग किसी Adjective या Adverb के पहले हुआ है, तो उसका अर्थ 'अत्यधिक' होता है और यह Negative Meaning देता है।  जैसे → You are too poor. तुम बहुत गरीब हो।  She ate too much. वह बहुत ज्यादा खाती है। He is too tired to work. वह इतना थका है की काम नहीं कर सकता।   How to remove 'Too' 🌞  जिस Sentence में 'Too' का अर्थ 'भी' होता है, उस Sentence में 'Too' की जगह 'Also' का प्रयोग करके 'Too' को Remove किया जाता है।  जैसे → Mr. Kalam was a scien...

NUMBERS (SINGULAR & PLURAL)

Image
NUMBERS दोस्तों, इस Blog में हम Noun, Pronoun तथा Verb के Number पर विचार करेंगे। Number दो होते है।  Singular Number (एकवचन) Plural Number (बहुवचन) Singular Number से एक प्राणी या वस्तु का बोध होता है।  जैसे → Boy, Girl, Man, Ox, Tree, Chair etc. Plural Number से एक से अधिक प्राणियों या वस्तुओं का बोध होता है।  जैसे → Boys, Girls, Men, Oxen, Trees, Chairs etc. NUMBER OF NOUN किसी भी Noun के अंत में s या es जोड़कर उसका Plural बनाया जाता है। जैसे → Boy → Boys Girl → Girls Baby → Babies s या es लगाने के कुछ नियम होते है, वो हम आगे पढ़ेंगे।  NUMBER OF PRONOUN Pronouns का प्रयोग Nouns के बदले में होता है, इसलिए इसके भी Numbers होते है।  जिस Pronoun से एक प्राणी या वस्तु का बोध होता है, उसे Singular Noun के अंतर्गत तथा जिससे एक से अधिक प्राणियों या वस्तुओं का बोध होता है, उसे Plural Number के अंतर्गत रखते है।  ➽ Pronoun in Singular Number → I, Me, Mine, Myself, He, Him, His, Himself, She, Her,         Hers, Herself, It, Itself, This, That...