WH Questions


Interrogative Sentences दो प्रकार के होते है। 
1.    Yes / No questions→ ऐसे Questions जिनके answer हम Yes या No में देते है। जैसे आपसे कोई question करता है, Are you a student? (क्या आप एक विद्यार्थी है ?) तो आपका answer होता है Yes या No। हम इसका पूरा Answer भी दे सकते है जो है, Yes, I am a student. या No, I am not a student. परन्तु "Are you a student?" जैसे Question का Answer हम Yes या No में ही ज्यादातर देते है। इसलिए ऐसे Question को Yes / No Question कहा जाता है। Yes / No Question निम्न 24 Auxiliary / Helping Verbs से start होते है।
is/ are/ am/ was/ were/ has/ have/ had/ do/ does/ did/ can/ could/ may/ might/ will/ would/ shall/ should/ must/ ought to/ used to/ need/ dare.

2.    WH question→ ऐसे questions जिनका answer Yes या No नहीं हो सकता है। यानि उसके answer में हम कोई दूसरा sentence या phrase बोलते है जैसे → What are you doing? (तुम क्या कर रहे हो?) इस Question का Answer Yes या No तो नहीं होगा। इसके Answer में हमें I am reading a book(मैं एक किताब पढ़ रहा हूँ।), या I am watching the T.V.(मैं टी.वी. देख रहा हूँ।) जैसे sentence बोलना पड़ता है। इसलिए इस प्रकार के Questions को WH Questions कहा जाता है, जो WH Questions Words से start होते है। इन्हे WH Questions Words इसलिए कहा जाता है क्युकी ये सभी Words या तो W से start होते है या H से। 

Question Words मुख्य रूप से 9 होते है। 

1.    Who (कौन, किसको) Who का प्रयोग subject का पता लगाने के लिए होता है और यह मनुष्य के लिए प्रयोग         होता है।
        जैसे → Who is your best friend?    तुम्हारा सबसे अच्छा दोस्त कौन है ?

2.    Whom (किसको) Whom का प्रयोग object का पता लगाने के लिए होता है और यह मनुष्य के लिए प्रयोग            होता है।
        जैसे → Whom did she invite yesterday?    उसने कल किसको आमंत्रित किया था। 

3.    Whose (किसका) Whose का प्रयोग "अधिकार" या "स्वामित्व" का पता लगाने के लिए होता है
        जैसे → Whose book is this?    यह किताब किसकी है ?

4.    What (क्या, कौन-सा) What का प्रयोग object का पता लगाने के लिए होता है।
        जैसे → What are you looking for?    आप क्या खोज रहे हैं ?

5.    Which (कौन, कौन-सा) Which का प्रयोग subject या object का पता लगाने के लिए होता है, और यह                    जानवरो या वस्तुओ के लिए प्रयोग होता है। 
        जैसे → Which runs very fast?     कौन सबसे तेज दौड़ता है ? (जानवर के लिए)
        Which का प्रयोग मनुष्य के लिए भी होता है, जब choice करना होता है। 
        जैसे → Which girl laugh loudly?     कौन-सी लड़की जोर से हँसती है। 

6.    Where (कहाँ) Where का प्रयोग जगह का पता लगाने के लिए होता है। 
        जैसे → Where does she go daily?     वह प्रतिदिन कहाँ जाती है ?

7.    When (कब) When का प्रयोग समय का पता लगाने के लिए होता है। 
        जैसे → When will they come here?    वे लोग यहाँ कब आयेंगे ?

8.    Why (क्यों) Why का प्रयोग वजह  या कारण का पता लगाने के लिए होता है। 
        जैसे → Why does she go there daily?    वह वहाँ प्रतिदिन क्यों जाती है ?

9.    How (कैसे) How का प्रयोग तौर-तरीका, ढंग या स्वास्थ्य का पता लगाने के लिए होता है। 
        जैसे → How will you give this letter to her?    तुम यह पत्र उसे कैसे दोगे ?
                    How do you you feel today?                अब तुम कैसा महसूस कर रहे हो ?

उपरोक्त Question Words basic है।  इनके अतिरिक्त कुछ अन्य Question Words भी है, जिन्हे Formative Question Words कहा जाता है, जो निम्न है 

1.    How many (कितना) How many का प्रयोग संख्या का पता लगाने के लिए होता है। 
        जैसे → How many cows do you have?                    तुम्हारे पास कितनी गायें हैं ?
                    How many students can speak English?      कितने विद्यार्थी अंग्रेजी बोल सकते हैं ?

2.    How much (कितना) How much का प्रयोग मात्रा (quantity) का पता लगाने के लिए होता है। 
        जैसे → How much time do we have left?             हमारे पास कितना समय बचा है ?
                    How much did you pay for the book?      तुमने किताब की कितनी कीमत दी ?

3.    How far (कितनी दूर) How far का प्रयोग दुरी (distance) का पता लगाने के लिए होता है। 
        जैसे → How far is New Delhi from your hometown?     तुम्हारे शहर से नई दिल्ली कितनी दूर है ?
                    How far does she walk daily?                             वह प्रतिदिन कितना दूर टहलती है ?

4.    How long (कब तक) How long का प्रयोग अवधि (duration) का पता लगाने के लिए होता है। 
        जैसे → How long do you sleep?                    तुम कब तक सोते हो ?
                    How long will you be in New Delhi?      तुम नई दिल्ली में कब तक रहोगे ?

5.    How often  (कितनी बार) How often का प्रयोग बारंबारता (frequency) का पता लगाने के लिए होता है।           यानि कोई कार्य कितनी बार होता है। 
        जैसे → How often does she see you?                             वह तुमसे कितनी बार मिलती है ?
                    how often does she go to temple in a week?      वह सप्ताह में कितनी बार मंदिर जाती है ?
NoteHow often  की जगह How many times का भी प्रयोग होता है। 

6.    What kind of / What sort of / What type of (किस प्रकार का) What kind of / What sort of / 
        What type of का प्रयोग प्रकार / विविधता / किस्म (variety) का पता लगाने के लिए होता है। 
        जैसे → What type of girls do you like?               तुम्हे किस प्रकार की लड़कियाँ पसंद है ?
                    What kind of food is good for health?    किस प्रकार का भोजन स्वास्थ्य के लिए अच्छा  होता है ?

Structure

WH Question वाले वाक्यों को अनुवाद करने के लिए निम्न Structure का प्रयोग करते है -

WH word + Helping verb + Subject + Main Verb + Other words

जैसे → तुम कहाँ गए थे ?     Where did you go?
            राधा रीता को क्यों मार रही थी ?  Why was Radha beating Reeta?
            मोहन दिन में कितनी बार नहाता है ?    How often does Mohan take bath in a day?

Note → चूँकि Who खुद Subject है, अतः इसके साथ Helping Verb का प्रयोग नहीं होता है। 
जैसे → तुम्हे किसने मारा ?    Who beat you?
             राधा को भोजन कौन देता है ?     Who gives food to Radha?

How Many, How Much के साथ ज्यादातर Noun का प्रयोग होता है, अतः वो Noun How many, How Much के साथ ही रहता है। 
जैसे → तुमने कितने कलम ख़रीदे ?    How many pens did you buy?
             आपने कितना पैसा कमाया है ?    How much money have you earned?


Comments

Popular posts from this blog

10 Useful and Important Words with Meaning, Synonyms, Antonyms and Examples

CAUSATIVE VERBS