USE OF HAS / HAVE + TO + V¹


USE OF HAS / HAVE + TO + V¹

Has / Have के साथ To + V¹ (Verb form of Simple Present Tense) का प्रयोग 'जिम्मेदारी', 'बाध्यता' या 'मज़बूरी' का बोध कराने के लिए होता है।
जैसे →
मुझे तुमसे कुछ भी लेना-देना नहीं है। 
उसे रंगदारी देना पड़ता है। 
किसी भी तरह हमें यह मैच जीतना है। 
ऐसे वाक्यों को English में निम्न Structures के आधार पर Translate करते है। 

1    Affirmative - Subject + has/have + to + v¹ + other words.
                             उसे रंगदारी देना पड़ता है।  → He has to pay extortion money.
                              किसी भी तरह हमें यह मैच जीतना है।  → We have to win this match anyhow.
                              मुझे कुछ कहना है।  →  I have to say something.

2    Negative -     Subject + has/have + not + to + v¹ +other words.
                             तुम्हे इसका किराया नहीं देना है।  → You have not to pay rent for it.
                             अब हमें पैदल नहीं जाना पड़ता है।  → Now, we have not to go on foot.
                             सीता को अपना घर  नहीं बेचना है।  →  Sita has not to sell her house.

3    Interrogative - Has/Have + Subject + to + v¹ + other words + ?
                             क्या तुम्हे वहाँ जाना है ? → Have you to go there?
                             क्या तुम्हे रात में काम करना पड़ता है ? → Have you to work in the night?
                             क्या राहुल को दुकान चलाना है ? →  Has Rahul to run the shop?

4    Interrogative + Negative - Have/Has + Subject + not + to + v¹ + other words + ?
                             क्या तुम्हे उससे दुबारा नहीं मिलना है ? → Have you not to meet / see her again?
                             क्या उसे कंप्यूटर नहीं खरीदना है ? → Has he not to buy the computer?
                             क्या हमें परीक्षा में शामिल नहीं होना है ? → Have we not to appear at the examination?

5    WH Question - WH Word + Has/Have + Subject + to + v¹ + other words + ?
                             तुम्हे कब जाना है ? → When have you to go?
                             उनलोगो को कहाँ रहना पड़ता है ?  → Where have they to live?
                             सोहन को जीवनयापन के लिए क्या करना पड़ता है ?→ What has Sohan to do for living?

ऐसे वाक्यों का Past बनाने के लिए Has / Have की जगह Had का  प्रयोग करते है, जबकि Future बनाने के लिए Will/Shall + Have का प्रयोग करते है। 

Examples :
उसे जीवनयापन के लिए भीख माँगना पड़ा। → He had to beg for living.
राहुल को एक घर खरीदना था। → Rahul had to buy a house.
तुम्हे मेरी बात माननी होगी। → You will have to obey me.
क्या उसे अपनी पत्नी को तलाक देना पड़ेगा ? → Will he have to divorce his wife?

Let's Practice
1.    मुझे अंग्रेजी सीखना है। 
2.    कीर्ति को मंदिर जाना था। 
3.    तुम्हे अपनी बात वापस लेनी होगी। 
4.    क्या उसे होटल में नौकरी करनी पड़ती है ?
5.    उन्हें झूठ क्यों बोलना पड़ा ?
6.    हमें 12 घंटे काम करना पड़ेगा। 
7.    मुझे प्रतिदिन 5 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। 
8.    तुम्हे चुप क्यों रहना पड़ा ?
9.    हमें सामाजिक बुराइयों से लड़ना है। 
10.    राधा को क्यों अपना घर बेचना पड़ेगा ?
11.    तुम्हे सच बताना होगा। 
12.    हमें उस गांव में नहीं जाना है। 
13.    हमें यह मैच हारना नहीं है। 
14.    तुम्हे यह नौकरी छोड़नी पड़ेगी। 
15.    उसे दिन में तीन बार दवाई खानी पड़ती थी। 

Comments

Popular posts from this blog

Difference between "When" and "While"

USE OF WAS / WERE

LIST OF TYPES OF KILLING