Verb and its Kinds and Classes

दोस्तों, आज के इस Blog में हम Verb (क्रिया) तथा इसके प्रकार और वर्ग के बारे में पढ़ेंगे। 


सबसे पहले बात करते है की Verb किसे कहते है ?

Verb की परिभाषा होती है "वह शब्द जिससे किसी कार्य के होने या करने का बोध हो या वह शब्द जो किसी व्यक्ति या वस्तु के बारे में कुछ कहे, Verb कहलाता है।"

उदाहरण के लिए कुछ वाक्यों को देखते है -

  1.  She walks daily.
  2. He is writing a letter.
  3. Munna was tired.
  4. You chose a wrong way.
  5. We celebrate Chhath Puja in October or November.
उपरोक्त वाक्यों में walks, writing, was, chose तथा celebrate verbs है। 

Verb से हमें किसी व्यक्ति या वस्तु के कार्य, अवस्था तथा अधिकार का पता चलता है। जैसे -

She is not poor.- वह गरीब नहीं है। (इस वाक्य में "is" verb है, क्युकी इससे उसके वर्तमान अवस्था का पता चलता है )
He is laughing.- वह हँस रहा है। (इस वाक्य में "laughing" verb है, क्युकी इससे कार्य का पता चलता है। )
Mohan has a cow.- मोहन के पास एक गाय है। (इस वाक्य में "has" verb है, ;क्युकी इससे अधिकार का पता चलता है।)

अब Verb के Kinds (प्रकार) के बारे में जानते है। 

Verb के दो प्रकार होते है -
  1. Transitive Verb     (सकर्मक क्रिया)
  2. Intransitive Verb   (अकर्मक क्रिया)

अब Verb के Classes (वर्ग) के बारे में जानते है। 

अंग्रेजी भाषा में Verbs को दो वर्गों में बाँटा गया है -

  1. Lexical Verbs     (मुख्य क्रियाएँ)
  2. Auxiliary Verbs  (सहायक क्रियाएँ)
तो दोस्तों, हम अगले  Blog में Transitive Verbs, Intransitive Verbs, Lexical Verbs तथा Auxiliary verbs के बारे में पढ़ेंगे। 

आप Blog को Subscribe कर ले ताकि जैसे ही कोई नई Post आये आपको पता चल सके। 

Comments

Popular posts from this blog

10 Useful and Important Words with Meaning, Synonyms, Antonyms and Examples

WH Questions

CAUSATIVE VERBS